फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM News: अवैध खनन पर सख्त एक्शन, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में कलेक्टर ने दिए निर्देश

Tue, 19 May 2026 06:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

सार

ले में प्रशासनिक कार्यों की प्रगति और जन समस्याओं के निराकरण हेतु आयोजित साप्ताहिक बैठक में कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने अधिकारियों को विभिन्न मामलों में सख्त निर्देश दिए। उन्होंने लंबित शिकायतों को तत्काल टीएल सूची से विलोपित करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
बैठक में कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में प्रशासनिक कार्यों की प्रगति और जन समस्याओं के निराकरण को लेकर आयोजित साप्ताहिक समय सीमा बैठक में कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने अधिकारियों को विभिन्न मामलों में सख्त निर्देश दिए। बैठक में विभागवार लंबित शिकायतों, जन समस्याओं तथा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निराकृत हो चुके प्रकरणों को तत्काल टीएल सूची से विलोपित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कलेक्टर ने जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन तथा अवैध पेड़ कटाई की लगातार मिल रही शिकायतों पर गंभीर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में तत्काल नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्राकृतिक संसाधनों की अवैध लूट किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में धान उपार्जन केंद्रों से धान उठाव की स्थिति की भी समीक्षा की गई। जिन समितियों में अभी भी धान उठाव लंबित है, वहां खाद्य, सहकारिता और मार्कफेड विभाग के अधिकारियों को समन्वय बनाकर तीन दिनों के भीतर शत-प्रतिशत धान उठाव पूरा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


कलेक्टर ने जिले में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर जोर देते हुए आकाशीय बिजली गिरने से राजमेढ़गढ़ एवं ठाडपथरा क्षेत्र में मृत हुए मवेशियों और बकरियों के मामलों में शीघ्र प्रकरण तैयार कर प्रभावित पशुपालकों को मुआवजा राशि दिलाने के निर्देश दिए।

पीएम जनमन योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने 244 निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवासों को 30 जून तक पूर्ण करने तथा अप्रारंभ 12 आवासों का कार्य शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए। तहसीलदारों को नियमित रूप से न्यायालय में बैठकर राजस्व प्रकरणों की सुनवाई करने तथा सुशासन तिहार के तहत आयोजित जन समस्या निवारण शिविरों में अधिक से अधिक हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने को कहा गया।

इसके अलावा आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए खाद-बीज भंडारण एवं वितरण, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी तथा किसानों का एग्रीस्टैक पंजीयन समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में मुकेश रावटे, अविनाश मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें