फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: मुस्लिम विकास मंच ने निकाली अखंड भारत तिरंगा रैली, मुस्लिम रेजिमेंट बनाने सहित 10 मांगों का ज्ञापन सौंपा

Mon, 12 May 2025 09:33 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही (जीपीएम)

सार

मुस्लिम विकास मंच के लोगों के द्वारा जमकर नारेबाजी की गई। जिसमें समाज के लोगों के द्वारा हिंदुस्तान जिंदाबाद, कर्नल सोफिया कुरैशी जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
विज्ञापन
जीपीएम में निकाली गई अखंड भारत तिरंगा रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुस्लिम विकास मंच जीपीएम के द्वारा आज अखंड भारत तिरंगा रैली निकाली गई। यह रैली पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन से मंगली बाजार मुख्यमार्ग होते हुए संजय चौक पहुंची। जहां पर समाज के लोगों के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम स्थानीय प्रशासन को 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया है। इस दौरान समाज के लोगों के द्वारा रैली में हिंदुस्तान जिंदाबाद, सोफिया कुरैशी जिंदाबाद के साथ पाकिस्तान मुरादाबाद के नारे लगाए गए।

विज्ञापन


दरअसल, पहलगाम में बेगुनाह निहत्थे लोगों की आतंकियों ने धर्म पूछकर हत्या कर दी, इसके बाद घटना का विरोध करते आतंकियों को उनके घरों में घुसकर मौत के घाट उतारने के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया, फिर पाकिस्तान ने भारत पर ही ड्रोन और मिसाइलों से हमला कर दिया। भारतीय सेना ने पराक्रम और शौर्य दिखाते हुए पाकिस्तान को धूल चटा दी। भारतीय सेना के शौर्य के सम्मान में गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोगों ने एकजुट होकर अखंड भारत के निर्माण की मांग को लेकर अखंड भारत तिरंगा रैली निकाली। यह रैली पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन परिसर से शुरू होकर मंगली बाजार होते हुए अमरकंटक रोड चौराहे से होकर संजय चौक पहुंची। 

जहां पर मुस्लिम विकास मंच के लोगों के द्वारा जमकर नारेबाजी की गई। जिसमें समाज के लोगों के द्वारा हिंदुस्तान जिंदाबाद, कर्नल सोफिया कुरैशी जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम स्थानीय प्रशासन के माध्यम से 10 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में सेना की मुस्लिम रेजिमेंट बनाने सहित पाकिस्तान को उखाड़ फेंकने की मांग रखी गई है। समाज के लोगों के द्वारा ज्ञापन एसडीएम पेंड्रारोड ऋचा चन्द्राकर को सौंपा गया है। रैली के दौरान पुलिस बल तैनात किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें