फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले का मुस्लिम समाज ने किया विरोध, कैंडल मार्च निकाला

Thu, 24 Apr 2025 09:43 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के विरोध में मुस्लिम समाज ने एकजुटता दिखाई। बुधवार रात गौरेला पेंड्रा मरवाही में मुस्लिम विकास मंच के बैनर तले आतंकी हमले के विरोध में मुस्लिम समाज के लोगों ने कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन
पहलगाम आतंकी हमले का मुस्लिम समाज ने किया विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के विरोध में मुस्लिम समाज ने एकजुटता दिखाई। बुधवार रात गौरेला पेंड्रा मरवाही में मुस्लिम विकास मंच के बैनर तले आतंकी हमले के विरोध में मुस्लिम समाज के लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। शहर से होते हुए संजय चौक पहुचकर आतंकी घटना का विरोध करते हुए दोषियों को फांसी देने की मांग करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है।

विज्ञापन


जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक व्यापारी सहित भारत के विभिन्न हिस्सों से कश्मीर घूमने आए लोगों की हत्या के बाद हर कोई आक्रोश में है। इसी कड़ी में कल पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन जीपीएम के मुस्लिम विकास मंच के बैनर तले व जिला अध्यक्ष असद सिद्दीकी के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों के द्वारा इस आतंकी हमले का विरोध किया गया। पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन से गौरेला के संजय चौक तक पैदल केंडल मार्च निकाला गया।

इस दौरान आतंकियों को फांसी देने की मांग की गई। साथ ही आतंकियों के खिलाफ नारेबाजी की गई। संजय चौक पर घटना में मृतकों को श्रद्धांजलि भी दी गई साथ ही मुस्लिम समाज के लोगों के द्वारा राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें