फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, एमपी के बिजुरी से आरोपी गिरफ्तार

Fri, 31 May 2024 02:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के मरवाही थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 साल की नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने मध्यप्रदेश के बिजुरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के मरवाही थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 साल की नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने मध्यप्रदेश के बिजुरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ नाबालिग के परिजनों ने 376 पास्को एक्ट के तहत बीते दिनों अपराध दर्ज कराया था।

विज्ञापन

 

दरअसल पूरा मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है जहां पर मरवाही थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली एक 16 साल की नाबालिग अपने परिजनों के साथ मरवाही थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया कि मध्यप्रदेश के बिजुरी थाना क्षेत्र के बलबहरा गांव में रहने वाले आरोपी विजय पाल के द्वारा उनकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग अपनी रिश्तेदार के घर बिजुरी के बलबहरा गांव गई थी उसी दौरान आरोपी विजय पाल कहीं से उसका नंबर लेकर नाबालिग को बहला फुसला लिया और उसके बाद बच्ची के साथ पहले वहां पर दुष्कर्म किया और फिर मरवाही आकर फिर बच्ची को शादी की बात कहते हुए उसके साथ दुष्कर्म करने लगा।
 

फिर नाबालिग जब आरोपी विजय को शादी के लिए कहती तो आरोपी विजय पाल शादी से इंकार कर दिया साथ ही विजय ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी भी दी जिसके बाद पीड़िता पूरे घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी और फिर अपने परिजनों के साथ मरवाही थाना पहुँचकर मध्यप्रदेश के बलबहरा गाव बिजुरी थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक विजय पाल के खिलाफ 376 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कराया था और मरवाही पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। 

विज्ञापन

 

तभी पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी विजय पाल बिजुरी थाना क्षेत्र के बलबहरा गांव स्थित अपने घर पहुचा हुआ जिसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुचकर आरोपी की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें