फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM News: नाबालिग को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, केस दर्ज; आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 29 May 2024 09:02 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

मरवाही थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मरवाही थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। जब आरोपी ने शादी के लिए मना किया तो पीड़िता ने सब बात अपने परिजनों को बताई। जिसके बाद पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


नाबालिग ने थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि मरवाही थानाक्षेत्र में रहने वाले शिशोक सिंह के द्वारा उसके साथ शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया गया। जब भी पीड़िता शादी के लिए शिशोक को बोलती तो वह टालमटोल करने लगता। जब लंबे वक्त तक ऐसा ही चलता रहा तो पीड़िता ने सारी बात अपने परिजनों को बताई। जिसके बाद परिजनों ने शिशोक के परिजनों से संपर्क किया और बेटी से शादी करने को कहा। लेकिन शिशोक ने साफ इनकार कर दिया। जिसके बाद नाबालिग पीड़िता अपने परिजनो के साथ मरवाही थाने पहुंचकर शिशोक सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें