फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: खनिज विभाग ने सैकड़ों ट्रैक्टर अवैध रेत किया जब्त, शासन को करोड़ों के राजस्व का नुकसान

Tue, 10 Dec 2024 03:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही में बड़ी कार्रवाई करते हुए पेंड्रारोड़ सारबहरा से गेवरारोड रेल लाइन में काम कर रहे इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड के ठेकेदारो द्वारा अवैध रूप से भंडारित किये गए सैकड़ो ट्रैक्टर अवैध रेत को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
सैकड़ों ट्रैक्टर अवैध रेत जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला पेंड्रा मरवाही में बड़ी कार्रवाई करते हुए पेंड्रारोड़ सारबहरा से गेवरारोड रेल लाइन में काम कर रहे इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड के ठेकेदारो द्वारा अवैध रूप से भंडारित किये गए सैकड़ो ट्रैक्टर अवैध रेत को जब्त कर लिया है। रेलवे ठेका कंपनी को जहां बड़े पैमाने पर रेत का उपयोग किया जाना है ऐसे में अवैध रूप से रेत का भंडारण एवं परिवहन कर शासन को करोड़ों का राजस्व का नुकसान पहुंचा रहे हैं। खनिज विभाग की फिलहाल पूरे मामले पर रेलवे ठेकेदारों से रेत की प्राप्ति का स्थान एवं रॉयल्टी का पता लगा रहे हैं।

विज्ञापन


नदियों के उद्गम स्थल के नाम से प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान रखने वाले गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में रेत की एक भी घोषित खदानें नहीं है जिससे, रेत का उत्खनन किया जा सके, फिर भी रेत के उपयोग करने वाले इन नदियों से रेत का अवैध रूप से उत्खनन करते आ रहे हैं, खनिज विभाग इस पर कार्यवाही भी करती है।। ऐसे में रेलवे की ठेका कंपनी इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड इन्हीं छोटी-छोटी नदियों से अवैध उत्खनन कर बड़े पैमाने पर रेत का दोहन कर रहा है, जिस पर ना कोई रॉयल्टी है ना कोई रेत का भंडारण ऐसे में रेत की कालाबाजारी जोरों पर है। कोटमी के देवरी कला गांव स्थित इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड  कंपनी के द्वारा ब्लीचिंग प्लांट में प्रतिदिन सैकड़ो ट्रैक्टर ट्राली रेत प्रतिदिन आते जाते हैं, जिनके पास कोई भी खनिज अनुज्ञा पत्र नहीं होता और रेलवे ठेका कंपनी बेखौफ होकर में ट्रैक्टर ट्रालियों से रेत लेकर शासन को प्रतिदिन लाखों रुपए की हानि पहुंचा रहे हैं। 

मामले की जानकारी मिलने पर जिला खनिज अधिकारी कोटमी कला के देवरीकला स्थित बैचिंग प्लांट पर छापामार कार्रवाही करते हुए रेत के एक बड़े भंडारण को पकड़ा है जहां सैकड़ों हाईवा रेत डंप है जिसकी ना कोई रॉयल्टी है ना आने का माध्यम ऐसे में इतने बड़े पैमाने पर रेत कहां से लाया यह रेलवे ठेकेदार ही बता पाएंगे, वही मौके पर ट्रैक्टर ट्रॉली से रेत लाया जाना स्पष्ट दिखाई दे रहा है। ऐसे में यह भी स्पष्ट है कि रेत का बड़ी खपत रेलवे कर रहा है , जिस जिले रेत की कालाबाजारी भी बड़ी है, जो स्थानीय नदियों से ही अवैध उत्खनन कर मंगाई जा रही है lवही जिला खनिज अधिकारी की मानें तो उनके द्वारा मौके पर दबिश दी गई थी जहा पर एक हजार घन मीटर रेत और 700 घन मीटर गिट्टी उन्हें मिला है संबंधित को नोटिस जारी कर दस्तावेज मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें