फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaurela Pendra Marwahi: घर लौट रही विवाहिता के साथ गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग की तलाश

Fri, 30 May 2025 02:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

मरवाही थाना क्षेत्र में गैंगरेप की वारदात सामने आई है जहां पर मरवाही से अपने घर लौट रही विवाहिता को बलपूर्वक चार लोगों ने सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मरवाही थाना क्षेत्र में गैंगरेप की वारदात सामने आई है जहां पर मरवाही से अपने घर लौट रही विवाहिता को बलपूर्वक चार लोगों ने सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले में एक नाबालिग सहित चार लोगों को आरोपी बनाया है और 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तो वही मामले में नाबालिग अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है जिसकी तलाश में पुलिस लगातार कर रही है।

विज्ञापन


मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है जहां पर मरवाही से पैदल अपने घर जाने को निकली एक 35 साल की विवाहिता को सड़क किनारे बैठे 4 लोगों ने बलपूर्वक अपने साथ सुनसान जगह ले गए और उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। और वहां से सभी आरोपी भाग खड़े हुए किसी तरह पीड़िता अपने घर पहुची और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी जिसके बाद पीड़िता अपने परिजनों के साथ मरवाही थाने पहुचकर पूरे घटना की जानकारी दी जिसपर पुलिस ने मरवाही थाना क्षेत्र में रहने वाले 1 नाबालिग आरोपी के साथ अमोल प्रजापति उम्र 35 वर्ष, राजा उर्फ राजकुमार उम्र 25 वर्ष, प्रेमचंद भैना, उम्र 25 वर्ष को तत्काल कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया है जबकि नाबालिग आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से फरार है जिसकी तलाश में पुलिस लगी हुई है।

वहीं पीड़िता के अनुसार 4 आरोपी उसे सड़क से खींचकर अपने साथ सुनसान जगह पर लेकर गए थे जबकि रेप की वारदात दो आरोपी ही दिए दो अन्य साथ मे आरोपी खड़े थे। वहीं पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही में जुट गई है और जल्द ही फरार नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें