फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरेला के सधवानी गांव में खूनी झड़प: जमीन विवाद में लाठी-डंडे चले, कई गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

Sat, 13 Jun 2026 09:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गौरेला थाना क्षेत्र के सधवानी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में कई लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल गौरेला में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। गौरेला पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सधवानी गांव में जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। और यह मामला तहसीलदार न्यायालय गौरेला में विचाराधीन था। हाल ही में न्यायालय ने मामले में शंकराचार्य राठौर और ओमकार राठौर के पक्ष में फैसला सुनाया। आरोप है कि इस फैसले से नाराज श्याम नारायण, जो भारतीय सेना जैसलमेर में कार्यरत हैं और वर्तमान में अवकाश पर अपने गांव आया हुआ था , देर रात अपने कुछ साथियों के साथ ओमकार राठौर के नए मकान पहुंच गए।

जमीन के फैसले को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर स्थिति हाथापाई तक पहुंच गई। आरोप है कि फौजी श्याम नारायण अपने साथ लोहे की रॉड लेकर आया हुआ था। इसी दौरान शंकराचार्य राठौर और ओमकार राठौर के साथ मारपीट की गई। ओमकार राठौर घटना का वीडियो बना रहे थे, जिसे लेकर भी विवाद हुआ और फौजी ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया । मारपीट में दोनों को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे पक्ष के मुन्ना सिंह को भी सिर में चोट लगी है तथा उनके पैर में गैती लगने से चोट लगा है। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

जिला अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर पुष्पराज सिंह ने बताया कि ओमकार राठौर और शंकराचार्य राठौर के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके चलते उन्हें कई टांके लगाए गए हैं। दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है और उनका उपचार जारी है। गौरेला पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें