गौरेला पेंड्रा मरवाही के पेंड्रा रतनपुर मुख्य मार्ग पर आज एक फिर से बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जहां सड़क हादसे में मोपेड वाहन और पेट्रोल टेंकर आमने सामने से भिड़ गई। वहीं हादसे में मोपेड सवार 4 लोगो मे 2 युवको की मौके पर ही मौत हो
गौरेला पेंड्रा मरवाही के पेंड्रा रतनपुर मुख्य मार्ग पर आज एक फिर से बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जहां सड़क हादसे में मोपेड वाहन और पेट्रोल टेंकर आमने सामने से भिड़ गई। वहीं हादसे में मोपेड सवार 4 लोगो मे 2 युवको की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दोनो महिलाओं की स्थिति गम्भीर बनी हुई है जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। फिलहाल पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुचकर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
दरअसल पेंड्रा में एक बार फिर से रफ्तार का कर देखने को मिला है जहां पर पेंड्रा रतनपुर मुख्य मार्ग पर घटोली गांव के पास पेट्रोल टैंकर और मोपेड गाड़ी नम्बर सीजी 10 ए. क्यू. 1513 की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में पेंड्रा की ओर मोपेड में आ रहे मोपेड सवार 2 महिला 2 पुरुष सवार थे हादसे में 2 युवको की मौके की मौत हो गई। जबकि दोनो महिलाओ की हालत गंभीर बनी हुई है जिन्हें इलाज़ के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है तो वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पेंड्रा पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई है और पहुंच कर दोनों मृतकों की शव कब्जे में लेकर उसे मर्चुरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है शुरुआती जानकारी के अनुसार मोपेड सवार लोग पेंड्रा थाना क्षेत्र के कोलेबिरा गांव की ओर जा रहे थे जबकि पेट्रोल टैंकर पेंड्रा की ओर से रतनपुर की ओर जा रहा था फिलहाल पेंड्रा पुलिस मृतकों के शव की शिनाख्त कर परिजनों से संपर्क कर रही है।