फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर लंबा जाम, वाहन फंसे; यात्रियों को करना पड़ा परेशानी का सामना

Sat, 01 Nov 2025 11:13 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
विज्ञापन
बीच सड़क हुआ ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पेंड्रा रतनपुर बिलासपुर मुख्य मार्ग पर शनिवार को जोड़ा तालाब गांव के पास एक बार फिर लंबा जाम लग गया। जिससे काफी संख्या में बड़े वाहन बीच सड़क पर फंस गए और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार रायपुर से सीमेंट लेकर पेंड्रा की ओर आ रही भारी ट्रेलर अचानक बीच सड़क पर खराब हो गया।

विज्ञापन


ट्रेलर के सड़क के बीच में खराब हो जाने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। छोटे वाहन जैसे बाइक और कार चालक किसी तरह से किनारे से निकलने का प्रयास करते दिखे, लेकिन बड़े वाहन और यात्री बसें जाम में पूरी तरह अटक गईं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन भारी वाहनों के कारण जाम की स्थिति बनती रहती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकल पा रहा है। जोड़ा तालाब गांव के आसपास घाट और सड़क संकरी होने के कारण जाम की स्थिति आए दिन बनती है। कई बार हादसे भी हो चुके हैं, फिर भी भारी वाहनों का संचालन बिना किसी नियंत्रण के जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें