गौरेला पेंड्रा मरवाही में नेता प्रतिपक्ष आज अपने दो दिवसीय दौरे पर पेंड्रा पहुचे जहा पर वे पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मंत्रिमंडल गठन के बाद उपजे असंतोष को कांग्रेस भुनाने में जुटी है।
गौरेला पेंड्रा मरवाही में नेता प्रतिपक्ष आज अपने दो दिवसीय दौरे पर पेंड्रा पहुचे जहा पर वे पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मंत्रिमंडल गठन के बाद उपजे असंतोष को कांग्रेस भुनाने में जुटी है। इसी संदर्भ में प्रदेशभर में सक्रिय कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
वहीं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सेकंड लाइन की राजनीति शुरू कर दी है, इन्हें जाने की बहुत जल्दी है। कांग्रेस शासनकाल में जैसा लोग बताते हैं, किसी कार्य का खर्च ₹100 होता था, वहीं अब यह डेढ़ गुना बढ़ गया है। कोयले पर कांग्रेस सरकार के समय ₹25 लिया जाता था, जिसे बढ़ाकर अब ₹40 कर दिया गया है।
महंत ने आगे कहा कि “संविधान के विपरीत 14 मंत्रियों की संख्या रखी गई है। अनुभवहीन लोगों को मंत्रिमंडल में शामिल कर दिया गया, जबकि अनुभवी और संस्कारवान लोगों को दरकिनार कर दिया गया है। तो उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी की प्रतिमा अनावरण को लेकर उपजे विवाद पर भी महंत ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि “यहां के असंतोषी लोगों ने प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की, जो गलत है। मैंने कलेक्टर से भी इस मामले में बात की थी। एक आदिवासी और राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री की प्रतिमा अगर उनके गांव और घर में नहीं लगाई जाएगी, तो यह किस तरह का शासन है? उनका नाम कोई मिटा नहीं सकता और इसका कांग्रेस विरोध करती है।
विज्ञापन
डॉ. महंत ने कहा कि वे इस विषय को मुख्यमंत्री और विधानसभा में उठाएंगे, ताकि स्वर्गीय अजीत जोगी के साथ न्याय हो सके साथ ही उन्होंने स्व अजीत जोगी के प्रतिमा अनावरण स्थल ज्योतिपुर भी पहुचे जहा पर स्व जोगी की प्रतिमा आज भी कपड़े से ढका हुआ रखा हुआ है।