गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिला पुलिस में बड़ा फेरबदल किया गया है। जिले की पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने बड़ा फेरबदल करते हुए तीन निरीक्षक, दो उप निरीक्षक, तीन सहायक, उप निरीक्षक सहित पांच प्रधान आरक्षक और 20 आरक्षकों का तबादला किया है।
मरवाही थाना प्रभारी को गौरेला की जवाबदारी दी गई है तो कोटमी चौकी प्रभारी को मरवाही में थाना प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।