फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीपीएम: दुष्कर्म के मामले में बंद कैदी जेल से फरार, आरोपी को रेलवे स्टेशन से किया गया गिरफ्तार

Sat, 13 Jun 2026 01:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में दुष्कर्म के मामले में बंद कैदी के द्वारा जिला जेल से फरार होने का मामला सामने आया है। हालांकि लगभग 8 घण्टे बाद आरोपी को जिला जेल से 5 किलोमीटर दूर पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया
विज्ञापन
रेप का आरोपी जेल से फरार।।।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में दुष्कर्म के मामले में बंद कैदी के द्वारा जिला जेल से फरार होने का मामला सामने आया है। हालांकि लगभग 8 घण्टे बाद आरोपी को जिला जेल से 5 किलोमीटर दूर पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया तो मामले में जेल प्रहरी की शिकायत पर अपराध पंजीबद्व करा दिया गया है।

विज्ञापन


पूरा घटना क्रम जिला जेल पेंड्रारोड़ का है जहां पर कल सुबह लगभग 7 बजे के आसपास जब कैदियों को दिनचर्या के लिए बैरक से बाहर निकाला जाता है उसी दौरान 10 जून को पेंड्रा थाना क्षेत्र के बचरवार गांव के रहने वाला आरोपी जो दुष्कर्म किये जाने के मामले में गिरफ्तार किए गया था आरोपी कुलदीप राठौर उर्फ पटेल को पेंड्रा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था पर एक दिन बाद ही आरोपी कुलदीप मौका देखकर जेल की दीवार फांद कर वहां से भाग खड़ा हुआ।

घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रबंधक के हाथ पैर फूल गए आनन फानन में घटना की सूचना जेल प्रबंधक के द्वारा तत्काल गौरेला पुलिस को दी गौरेला पुलिस के साथ जेल प्रबंधक के कर्मचारी भी आरोपी की सरगर्मी से तलाश में जुट गए हालांकि मेहनत रंग लाई और आरोपी को शाम 4 बजे के आसपास पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया तब कही राहत की सास ली गई।।मामले में गौरेला पुलिस ने जेल प्रहरी अखिलेश पांडेय की शिकायत पर कैदी क्रमांक 11726 जो फरार हुए था उस मामले में पुलिस ने बीएनएस की 262-BNS के तहत मामला दर्ज कर आरोपी कुलदीप राठौर को दुबारा जेल दाखिल कर दिया गया।।पर इस तरह से जेल से कैदी के फरार हो जाने की घटना से जेल की सुरक्षा पर गम्भीर सवाल उठना लाजमी है।

रेप का आरोपी जेल से फरार।।।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें