फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: इरकॉन इंटरनेशनल मिट्टी का उत्खनन कर बना रहा जानलेवा गड्ढे, अधिकारियों ने कही ये बात

Tue, 25 Feb 2025 08:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

छत्तीसगढ़ पूर्व पश्चिम रेल परियोजना जो पेंड्रारोड़ गेवरारोड रेल कॉरिडोर का ठेका कंपनी इरकॉन इंटरनेशनल के द्वारा लगातार अवैध तरीके से मिट्टी मुरुम का उत्खनन कर जानलेवा गड्ढे बना रहा है।
विज्ञापन
जानलेवा गड्ढे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ पूर्व पश्चिम रेल परियोजना जो पेंड्रारोड़ गेवरारोड रेल कॉरिडोर का ठेका कंपनी इरकॉन इंटरनेशनल के द्वारा लगातार अवैध तरीके से मिट्टी मुरुम का उत्खनन कर जानलेवा गड्ढे बना रहा है। वहीं पेंड्रा विकास खंड में तो रेल ठेका कंपनी के द्वारा वन भूमि के साथ निस्तारी तालाब को भी नही बख्सा गया है। अब मामले में अधिकारी रेल कंपनी को नोटिस और उसके बाद कड़ी कार्यवाही किये जाने की बात कह रहे है।

विज्ञापन


दरअसल छत्तीसगढ़ पूर्व पश्चिम रेल परियोजना के काम करने वाले इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड के ठेकेदार में द्वारा पेंड्रारोड के सारबहरा से गेवरारोड तक बनाए जा रहे रेल कॉरिडोर के ठेकेदार के द्वारा लगातार अवैध तरीके से मिट्टी मुरुम का उत्खनन किया जा रहा है। मिट्टी मुरुम के अवैध उत्खनन के दौरान इनके द्वारा शासन की बेसकीमती भूमि को भी नही बक्शा जा रहा है। वन भूमि के साथ ही राजस्व भूमि और निस्तारी तालाब को भी ठेकेदार के द्वारा उत्खनन कर बर्बाद करने का मामला सामने आया है। जिसमे पेंड्रा विकास खंड के पास झाबर और कुड़कई गांव की सीमा में रेल ठेकेदार के द्वारा ग्राम पंचायत कुड़कई के माजहाटोला खसरा नंबर 1652 /1 में जमकर उत्खनन कर बड़े बड़े गड्ढे बना दिया गया यहाँ पर 15 से 20 फुट तक गहराई के जानलेवा गड्ढे बना दिया गया यह वन भूमि हरेली सहेली योजना के तहत यहां पर पौधा रोपड़ के लिए सुरक्षित किये गए थे उत्खनन के बाद अब इसके आसपास रहने वाले ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

हद तो तब हो गई जब रेल ठेका कंपनी इरकॉन इंटरनेशनल के द्वारा शासन के मनरेगा मद से बनाए गए निस्तारी तालाब को उत्खनन कर बर्बाद कर दिया गया जो अब देखने मे एक विशालकाय खदान के जैसा दिखाई देता है। स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो रेल ठेकेदार के द्वारा दबंगई के साथ शाम होते ही अवैध उत्खनन कराया जाता है इनके पास बड़े बड़े विशालकाय मशीन है जिससे कुछ ही समय मे इतना उत्खनन कर लिया जाता है कि उत्खनन वाली जगह में बड़े बड़े गड्ढे बन जाते है। वहीं ग्रामीणों की माने तो निस्तारी तालाब को ठेकेदार के द्वारा उत्खनन कर बर्बाद कर दिया गया ऐसे में मजबूरी है कि वहा से निस्तारी कर रहे है कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है। हालांकि जब इस मामले में हमने जनपद पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी नम्रता शर्मा से बात की तो उन्होंने कहा कि जैसे ही मुझे रेल ठेका कंपनी के द्वारा शासकीय तालाब की ख़ुदाई किये जाने की जानकारी मिली मैंने तत्काल पूरे मामले की रिपोर्ट बनाकर अपने उच्चाधिकारियों को दे दिया है। तो वही वन अधिकारी भी वन भूमि में अवैध तरीके से उत्खनन किये जाने के मामले में संबंधित ठेका कंपनी पर कड़ी कार्यवाही किये जाने की बात कही है। वही एसडीएम पेंड्रारोड़ अमित बेक ने इस मामले में सीईओ पेंड्रा की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित रेल ठेकेदार को नोटिस जारी किए जाने की बात बतलाई है। वहीं मरवाही वन मंडल अधिकारी रौनक गोयल ने कहा कि मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है जहां वन भूमि में अवैध तरीके से उत्खनन को लेकर जांच पड़ताल कर ठेका कंपनी पर कड़ी कार्यवाही कि जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें