फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काल भी लौट गया पीछे: बारिश से ढह गया मकान, पति-पत्नी की मौत... आठ घंटे मलबे में दबा रहा बच्चा; निकला सुरक्षित

Sun, 04 Aug 2024 12:57 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

सार

छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। कच्चा मकान गिर गया। जिसकी वजह से पति-पत्नी की मौत हो गई। वहीं मासूम बच्चे की जान बच गई। 
विज्ञापन
मकान ढहने से हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेंड्रा में एक दर्दनाक हादसे में कच्चे मकान गिरने से पति-पत्नी की मलबे में दबकर मौत हो गई है। वहीं आठ साल के बच्चे को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बच्चा रात साढ़े 10 बजे से सुबह 6 बजे तक मलबे में दबा रहा। जिसके बाद बच्चे को सुरक्षित जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां बच्चा सुरक्षित है।

विज्ञापन


यह पूरा मामला पेण्ड्रा थाना क्षेत्र के रामगढ़ गाव का है। जहां पर पिछले दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त है। वहीं देर रात पेण्ड्रा के रामगढ़ गांव में एक कच्चा मकान ढह गया। जिसके चलते घर में सो रहे पति दिनेश सिंह, पत्नी शारदा सिंह और उनका आठ साल का बच्चा प्रिंस दबा रहा।

तीनों रात लगभग 10.30 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक दबे रहे घटना में पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई। जबकि 8 साल के प्रिंस को आस-पास के ग्रामीणों ने सुरक्षित मलबे से बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जहां पर उसकी हालत सामान्य है।।तो रामगढ़ गाव में हुए घटना की सूचना पर पेण्ड्रा पुलिस मौक़े पर पहुचकर शव का पंचनामा कार्यवाही के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपने के साथ पीड़ित पक्ष को उचित मुआवजा देने की बात है साथ ही बच्चे के उचित इलाज की व्यवस्था भी करने को निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें