फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीपीएम: तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से जा टकराई, दोनों युवक गंभीर रूप से घायल

Sun, 16 Nov 2025 04:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही में पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज फिर कुदरी गांव के मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई।
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला पेंड्रा मरवाही में पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज फिर कुदरी गांव के मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में घायल युवकों की पहचान पेंड्रा के बचरवार गांव निवासी रोहित यादव और मोहित श्रीवास के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक तेज रफ्तार के कारण अचानक नियंत्रण खो बैठी और सीधे सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा भिड़ी, जिससे दोनों युवक सड़क किनारे जा गिरे। जिसके बाद तत्काल आसपास के स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी। 

मौके पर पहुंची 108 सेवा ने दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार देते हुए जिला अस्पताल पेंड्रा पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर लिया है।ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की वजह से लगातार दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं और यातायात नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें