फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Panchayat Chunav: माथे पर सेहरा... बरात ले जाने से पहले शेरवानी में पोलिंग बूथ पहुंचा दूल्हा, किया मतदान

Thu, 20 Feb 2025 01:48 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दूसरे चरण का मतदान जारी है। पेंड्रा विकासखंड के कोटमी के सकोला गांव के दूल्हे ने अपनी बारात जाने के पहले मतदान केंद्र पहुंचकर अपना मतदान किया है।
विज्ञापन
दूल्हा वोट डालने पहुंचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ देखने को मिल रही है। पेंड्रा जनपद पंचायत क्षेत्र से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है। जो लोकतंत्र की आदर्श तस्वीर मानी जाएगी। जिसमें पेंड्रा विकासखंड के कोटमी के सकोला गांव के दूल्हे ने अपनी बारात जाने के पहले मतदान केंद्र पहुंचकर अपना मतदान किया है।
विज्ञापन


दूल्हा बारात लेकर पेंड्रा से 350 किलोमीटर दूर मध्यप्रदेश के मैहर जा रहा है। लेकिन अपनी दुल्हन लाने से पहले उसने ग्राम सरकार चुनने का फैसला किया और बारात में जाने से पहले मतदान केंद्र पहुंचकर अपना मतदान किया। इस तरह की तस्वीर कम ही देखने को मिलती है। पर इस तस्वीर ने लोगों के लिए वह संदेश सामने लाया है कि पहले मतदान फिर दूसरा काम। दूल्हे का नाम  ऋषभ श्रीवास्तव बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें