फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों का 'खून': मरवाही में पोते ने दादी को उतारा मौत के घाट, वारदात को अंजाम देकर दूसरे कमरे में जाकर सो गया

Thu, 13 Feb 2025 09:39 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

सार

थाना प्रभारी राज सेंगर की माने तो आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है। आरोपी ने चाकू और डंडे से हमला किया था।
विज्ञापन
मरवाही थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मरवाही थाना क्षेत्र में रिश्तों का कत्ल किये जाने का मामला सामने आया है। जहां पोते ने अपनी ही दादी की चाकू और डंडे से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी पोते के खिलाफ 103(1) बीएनएस का अपराध दर्ज कर मामले में आरोपी पोते को हिरासत में ले लिया है। आरोपी ने ये वारदात रोज-रोज के मामूली विवाद के बाद अंजाम दी है, फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

विज्ञापन


दरअसल, पूरा मामला मरवाही थाना क्षेत्र के पथर्री गांव के कुम्हारी मोहल्ला का है। जहां पर रहने वाली जानकी प्रजापति और उसका पोता बयंत प्रजापति सभी अलग-अलग घर में आस-पास रहते हैं। जानकी प्रजापति और उसका पोता बयंत प्रजापति दोनों के बीच में आए दिन कुछ न कुछ बातों को लेकर विवाद होते रहता था। बयंत प्रजापति को ऐसा लगता था कि उसके लिए उसकी दादी ने कोई व्यवस्था रहने खाने की नहीं की है। बस इसी बात को लेकर विवाद होता रहता था।

गुरुवार को भी इसी बात को लेकर दादी और पोते में विवाद बढ़ता चला गया। इसके बाद नाराज पोते ने घर के परछी में खाट में लेटी हुई दादी जानकी प्रजापति के ऊपर डंडे और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वहां से भाग कर दूसरे कमरे में सो गया, तभी घर के दूसरे कमरे में रहने वाले बयंत के छोटे भाई अभिषेक को जब चीखने चिल्लाने की आवाज आई तो वह घर के परछी में आकर देखा तो दादी अचेत अवस्था में खाट में ही मृत अवस्था में पड़ी हुई मिलीं। मृतका के शरीर पर कई गंभीर चोट के निशान मिले और पूरा शरीर खून में लथपथ था। 
विज्ञापन


इसके बाद उसने मामले की जानकारी तत्काल फोन से अपने रिश्तेदारों को दी और थाने पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भी तत्काल मामले की शिकायत पर आरोपी पोता बयंत प्रजापति के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत जानकी प्रजापति की हत्या के मामले में उसके पोते बयंत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। वहीं थाना प्रभारी राज सेंगर की माने तो आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें