फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: घर के पास खड़ी कार में अचानक लगी आग, कुछ ही मिनटों में तेज हुई लपटें; दमकल विभाग ने पाया काबू

Tue, 23 Apr 2024 08:34 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

सार

पेंड्रा में बीती रात घर के पास खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। आग ने थोड़ी ही देर में विस्तार रूप ले लिया। स्थानीय लोगों की मदद से दमकल विभाग को सूचित किया गया। 
विज्ञापन
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेंड्रा में देर रातघर के पास खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई।।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय दमकल मौके पर पहुंचकर कार में लगे आग पर काबू पाया। शुरुवाती जानकारी के अनुसार, कार में आग शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका जतलाई जा रही है।

विज्ञापन


मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है। जहां पर ब्लॉक ऑफिस के पास खड़ी एक स्विफ्ट कार में देर रात लगभग 3 बजे के आसपास अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग बढ़ने लगी। हालांकि, आसपास के कुछ लोगों की नजर जैसे ही आग के शुरुआती पकड़ने पर नजर पड़ी। 

तो उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। साथ ही कार में आगे लगने की जानकारी स्थानीय नगर पालिका निगम के फायर दमकल को भी दी गई। जिसके बाद नगर पालिका निगम का फायर दमकल भी समय रहते मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


हालांकि दमकल के पहुंचने से पहले कार का पीछे का हिस्सा जल चुका था। शुरुवाती जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। फिलहाल, मामाल अभी जांच का है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें