फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM News: खेत में मिली महिला की लाश की गुत्थी सुलझी, अवैध संबंध के विवाद में प्रेमी ने गला घोंटकर की थी हत्या

Tue, 04 Aug 2026 08:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

सार

जीपीएम जिले के कोटमीकला क्षेत्र में खेत में मिले महिला के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में अवैध संबंधों को लेकर हत्या की बात सामने आई है। आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त गमछा बरामद किया गया है।
 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कोटमीकला क्षेत्र में खेत में मिले अज्ञात महिला के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि अवैध संबंध को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी और पहचान छिपाने के लिए शव को खेत में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त गमछा भी बरामद कर लिया है।

कोटमीकला चौकी क्षेत्र के ग्राम सेखवा में खेत से मिले महिला के शव की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है। मामले की जांच में पता चला कि अवैध संबंधों को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने महिला की गला घोंटकर हत्या की और शव को खेत में फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई 2026 को ग्राम सेखवा मेन रोड के पास स्थित खेत में एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची कोटमीकला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शुरुआती जांच में मृतका की पहचान नहीं हो सकी, जिसके बाद आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ और अन्य माध्यमों से उसकी शिनाख्त कराई गई। बाद में मृतका की पहचान संतोषी बाई (40 वर्ष), निवासी ग्राम बैरा कलेवानार, थाना पसान के रूप में हुई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि होने पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज की। घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों, तकनीकी जांच और संदिग्धों से पूछताछ के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले। इसके आधार पर मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के थाना रामनगर अंतर्गत फूलवारीटोला निवासी नान्हू प्रसाद चौधरी (38) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसका मृतका के साथ अवैध संबंध था। दोनों के बीच विवाद होने पर उसने गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पहचान छिपाने की नीयत से शव को सेखवा गांव के खेत में फेंक दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया सफेद गमछा भी बरामद किया है। साक्ष्य छिपाने के प्रयास को देखते हुए मामले में संबंधित धाराएं भी जोड़ी गई हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के निर्देशन में कोटमीकला पुलिस ने वैज्ञानिक और साक्ष्य आधारित जांच के जरिए इस अंधे हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें