गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में दोस्त के बर्थडे में युवक के द्वारा रात में सार्वजनिक स्थल पर तलवार लेकर फ़ोटो खिंचवाना और शोसल मीडिया पर वायरल करना युवक को महंगा पड़ गया है। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम की सूचना पर गौरेला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तलवार को जप्त कर आरोपी युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच में जुट गई है।
तत्काल पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी की पहचान करते हुए उसे हिरासत में लिया। आरोपी अंकित यादव पिता दरयाव यादव, निवासी मंगली बाजार गौरेला था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने जन्मदिन पर हथियार लेकर गौरेला के मंगली बाजार इलाके में रात के समय फोटो खिंचवाया और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया था पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर उसके पास से लोहे की तलवार जब्त की और उसके विरुद्ध थाना गौरेला में अपराध क्रमांक 227/2025, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज मामले में आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है साथ ही पुलिस ने शख्त लहजे में कहा है सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि/पोस्ट गंभीर अपराध है। हथियार लहराकर फोटो डालना, हिंसात्मक या भड़काऊ सामग्री अपलोड करना दंडनीय है।