फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM Fire News: मरवाही के जंगलों में लगी आग, क्या ग्रामीण के अंतिम संस्कार करने से जंगल में फैली आग?

Sun, 16 Mar 2025 08:32 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

मरवाही वन मंडल के अंतर्गत मैकल पर्वत श्रंखला और अमरकंटक के पास स्थित जलेश्वर महादेव मंदिर के पास जलेश्वर बीट में भयंकर आग लगी हुई है। जंगल की आग काफी तेजी से एक बड़े भूभाग पर फैल रही है।
विज्ञापन
मरवाही के जंगलों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मरवाही वन मंडल के अंतर्गत मैकल पर्वत श्रंखला और अमरकंटक के पास स्थित जलेश्वर महादेव मंदिर के पास जलेश्वर बीट में भयंकर आग लगी हुई है। जंगल की आग काफी तेजी से एक बड़े भूभाग पर फैल रही है। जिससे इस क्षेत्र में प्राकृतिक रूप से मिलने वाली जड़ी बूटियों और वन्यजीवों को भारी नुकसान होने की संभावना है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, टिकरा टोला में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला कि मौत के बाद ग्रामीणों ने जंगल में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। जिसके बाद उसकी चिता की आग जंगल में आग फैलने की आशंका है। सूखे का मौसम होने की वजह से आग जंगल में तेजी से फैल रही है और एक बड़े भूभाग को अपनी चपेट में ले लिया है। कहा जा रहा हैकि कि वन विभाग ने अब तक मामले में सुध नहीं ली है, जिससे प्राकृतिक संसाधन से परिपूर्ण इस इलाके में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाली देसी जड़ी-बूटियां और वन्य जीवों को नुकसान पहुंचाने की भी आशंका है। वहीं, मामले में मरवाही वन मंडल के डीएफओ रौनक गोयल से बात की गई तो उनका कहना है आपसे जानकारी मिली है, मौके पर टीम भेजकर जांच करवाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें