फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM Accident: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत; अंतिम संस्कार की चल रही थी तैयारी, तभी पुलिस पहुंच गई शव लेने

Sun, 23 Jul 2023 07:36 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

सार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में रविवार को सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक तेज रफ्तार से बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पोल से जा टकराई। हादसे के बाद बाइक सवारों को अस्पताल लाया गया, वहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
Accident - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में रविवार को सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक तेज रफ्तार से बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पोल से जा टकराई। हादसे के बाद बाइक सवारों को अस्पताल लाया गया, वहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे कि तभी पुलिस पहुंच गई। पता चला कि पोस्टमार्टम हुआ ही नहीं है। इस पर शवों को फिर अस्पताल भेजा गया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पेंड्रा क्षेत्र बस्तीबगरा से पेंड्रा जाने वाली मुख्य मार्ग पर हादसा हुआ है। बस्तीबगरा निवासी वीरदास और बेदरचुआ निवासी सीताराम पनिका दोनों बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान घघरा गांव के पास बाइक सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे वीरदास की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल सीताराम को आसपास के लोगों ने 108 संजीवनी एक्सप्रेस एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। यहां उपचार के दौरान सीताराम ने भी दम तोड़ दिया। 

सीताराम की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रबंधन ने सीताराम के शव को परिजनों को सौंप दिया। उसे शव वाहन से गांव भी भेज दिया गया। वहां परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच पुलिस पहुंच गई। पता चला कि शव का पोस्टमार्टम ही नहीं किया गया है। इसके बाद शव को फिर से अस्पताल भेजा गया। जहां पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को परिजनों के साथ गृहग्राम भेजा। वहां अंतिम संस्कार कराया जा सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें