गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में मरवाही विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंशीताल में पदस्थ व्याख्यता विजय कुमार राय प तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में मरवाही विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंशीताल में पदस्थ व्याख्यता विजय कुमार राय पर स्कूली छात्राओं की शिकायत पर बेड टच किये जाने पर अपराध दर्ज होने के बाद गंभीर धाराओं पर मामला ड्सर्ज किये जाने व गिरफ्तार किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
दरअसल मरवाही विकासखण्ड के स्कूल में पदस्थ व्याख्याता विजय कुमार राय के द्वारा स्कूल की छात्राओ के साथ बेड टच किये जाने की शिकायत के बाद छात्राओं और उनके परिजनों की शिकायत पर थाना मरवाही में विजय राय के खिलाफ अपराध क्रमांक 127/2025 दर्ज किया गया है, जिसमें उनके ऊपर भारतीय दंड संहिता की धारा 74 बी.एन.एस. (9) (10) तथा अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। मामले में गिरफ्तारी के बाद राय को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।जिसके बाद मामले में कार्यवाही के बाद कलेक्टर लीना कमलेश मंडाबी ने उन्हें निलबिंत कर दिया है जारी आदेश में कहा गया है कि उक्त घटना से शिक्षा विभाग की छवि धूमिल हुई है। अतः विजय कुमार राय व्याख्याता को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन की अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी तथा निलंबन अवधि में मुख्यालय का निर्धारण पृथक से किया जाएगा !