फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: कोयले से भरी मालगाड़ी डिरेल, पटरी से उतरे 22 डिब्बे , बिलासपुर-कटनी रेलमार्ग बाधित, कई ट्रेन घंटों लेट

Tue, 26 Nov 2024 01:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही/ बिलासपुर

सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही में भनवारटक रेलवे स्टेशन के पास कोयले से भरी मालगाड़ी डिरेल होने से बिलासपुर कटनी रेल मार्ग बाधित हो गया है। रेलवे की टेक्निकल टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन
सात डिब्बे पटरी से उतरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला पेंड्रा मरवाही में भनवारटक रेलवे स्टेशन के पास कोयले से भरी मालगाड़ी डिरेल होने से बिलासपुर कटनी रेल मार्ग बाधित हो गया है। रेलवे की टेक्निकल टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। कोयले से भरे 22 डिब्बे बेपटरी हो गए हैं। बिलासपुर कटनी रेल मार्ग की कई यात्री ट्रेनें अलग-अलग रेलवे स्टेशन में रोकी गई। फिलहाल राहत कार्य जारी है।

विज्ञापन

 

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल के बिलासपुर-कटनी रेलखंड पर खोंगसरा और भनवारटंक स्टेशनों के बीच आज सुबह एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई, जिससे अप और डाउन दोनों लाइनों पर रेल परिचालन बाधित हो गया। इस घटना के बाद रेस्टोरेशन का काम तुरंत शुरू किया गया है। परिचालन में हो रही इस रुकावट के कारण 4 यात्री ट्रेनों को रद्द किया गया है। वहीं दो ट्रेनों को गंतव्य से पहले रद्द की गई है। रेलवे द्वारा यात्रियों की सहायता के लिए बिलासपुर, रायगढ़, अनुपपुर, शहडोल, उसलापुर, दुर्ग, रायपुर और गोंदिया जैसे प्रमुख स्टेशनो पर हेल्प डेस्क बनाये गए हैं, ताकि यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो। रेलवे अधिकारियों ने स्थिति पर नियंत्रण पाने का दावा किया है और जल्द ही ट्रेनों का सामान्य परिचालन बहाल करने की उम्मीद जताई है।

 

रद्द की गई गाड़ियां

1.    दिनाँक 26 नवंबर 2024 को गाड़ी संख्या 18258 चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस को रद्द रहेगी ।

2.    दिनाँक 26 नवंबर 2024 को गाड़ी संख्या 18257 बिलासपुर- चिरमिरी एक्सप्रेस को रद्द रहेगी ।
3.    दिनाँक 26 नवंबर 2024 को गाड़ी संख्या 18242 अम्बिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस को रद्द रहेगी ।
4.    दिनाँक 26 नवंबर 2024 को गाड़ी संख्या 18241 दुर्ग-अम्बिकापुर एक्सप्रेस को रद्द रहेगी ।

गंतव्य से पहले रद्द की गई गाड़ियां -
01.    गाड़ी संख्या 08739 शहडोल-बिलासपुर मेमू को आज दिनाँक 26 नवंबर 2024 को पेंड्रारोड स्टेशन में समाप्त किया गया है ।
02.    गाड़ी संख्या 08748 कटनी-बिलासपुर मेमू को आज दिनाँक 26 नवंबर 2024 को शहडोल स्टेशन में समाप्त किया गया है ।

मार्ग परिवर्तित गाड़ियां

1.    गाड़ी संख्या 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्स्प्रेस आज दिनाँक 26 नवंबर को परिवर्तित मार्ग वाया बिलासपुर-गोंदिया-जबलपुर-कटनी मुड़वारा होकर योग नगरी ऋषिकेश जायेगी ।

विज्ञापन

2.    गाड़ी संख्या 12549 दुर्ग-मेजर कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर एक्स्प्रेस आज दिनाँक 26 नवंबर को परिवर्तित मार्ग वाया दुर्ग-गोंदिया-जबलपुर होकर मेजर कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर जायेगी ।
3.    गाड़ी संख्या 12854 भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्स्प्रेस आज दिनाँक 26 नवंबर को परिवर्तित मार्ग वाया जबलपुर-गोंदिया होकर दुर्ग आएगी ।
4.    गाड़ी संख्या 12853 दुर्ग- भोपाल अमरकंटक एक्स्प्रेस आज दिनाँक 26 नवंबर को परिवर्तित मार्ग वाया गोंदिया-जबलपुर होकर भोपाल जायेगी ।
5.    गाड़ी संख्या 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्स्प्रेस आज दिनाँक 26 नवंबर को परिवर्तित मार्ग वाया जबलपुर-गोंदिया होकर दुर्ग आएगी ।
6.    गाड़ी संख्या 15160 दुर्ग- छपरा सारनाथ एक्स्प्रेस आज दिनाँक 26 नवंबर को परिवर्तित मार्ग वाया गोंदिया-जबलपुर होकर भोपाल जायेगी ।
7.    गाड़ी संख्या 20807 विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड एक्स्प्रेस आज दिनाँक 26 नवंबर को परिवर्तित मार्ग वाया गोंदिया-जबलपुर- कटनी मुड़वारा होकर अमृतसर जायेगी ।
8.    आज दिनाँक 26 नवंबर को योग नगरी ऋषिकेश से रवाना हुई गाड़ी संख्या 18478 योग नगरी ऋषिकेश- पुरी कलिंग उत्कल एक्स्प्रेस परिवर्तित मार्ग वाया झांसी-भोपाल-इटारसी-नागपुर-दुर्ग-बिलासपुर होकर पुरी जायेगी ।
9.    आज दिनाँक 26 नवंबर को निज़ामुद्दीन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12824 निज़ामुद्दीन-दुर्ग संपर्क क्रांति एक्स्प्रेस परिवर्तित मार्ग वाया झांसी-भोपाल-इटारसी-नागपुर-दुर्ग होकर बिलासपुर आएगी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें