फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaurela Pendra Marwahi: परिवहन विभाग और यातायात पुलिस का एक्शन, कई बसों के काटे चालान

Sat, 24 Jun 2023 09:35 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

सार

बसों का फिटनेस, इंश्योरेंस, पोल्युशन और परमिट की जांच लगातार 24 घंटों से अधिक समय से जारी है। खुद जिला परिवहन अधिकारी मौके पर मौजूद होकर जांच कर रहे हैं। 
विज्ञापन
पुलिस और परिवहन विभाग की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कल से प्रदेश भर में स्कूल खुलने वाले हैं। स्कूलों में बच्चों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए लगाए गए वाहनों की जांच के लिए पुलिस और परिवहन अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले में संचालित स्कूलों के बसों का परमिट, लाइसेंस, फिटनेस, इंश्योरेंस, प्रदूषण सर्टिफिकेट, गाड़ी में फायर सेफ्टी समान, फर्स्ट एड किट, गाड़ी की पार्किंग लाइट, इंडिकेटर इत्यादि की जांच की गई। 

विज्ञापन


जिसमें कल्याणिका स्कूल, भारत माता पब्लिक स्कूल, ओरिएंट स्कूल, ASN स्कूल की बसों की जांच की गई। गाड़ियों के संपूर्ण दस्तावेज रखने और सुरक्षा संबंधी संपूर्ण सामान रखने, धीरे चलने के निर्देश दिए गए। सामान्य कमियों के कारण नौ वाहनों के चालान काटे गए। 8600 रुपये समन शुल्क वसूला गया। तो छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश होते हुए उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाली लंबी दूरी की बसों की भी जांच की गई। जिसमें खुद जिला परिवहन अधिकारी विवेक सिन्हा और उनके स्टाफ के साथ पिछले 24 घंटों से वाहनों की जांच में लगे हुए हैं।

जिला परिवहन अधिकारी जीपीएम विवेक सिन्हा का कहना है कि जिले में कितनी बसी चल रही हैं। कौन सी बस किस समय में कहां से कहां चलती है। इन सभी चीजों की जांच की जा रही है। देर रात भी ओवर लोड बसों में कार्रवाई की गई। अभी विभाग की ओर से जांच जारी रहेगी। सभी प्रकार की बस के परमिट की जांच की जाएगी। यात्री बस में नौ हजार का चालान काटा है। तो वहीं स्कूल बस में भी चालान की कार्रवाई करते हुए 7 बसों से 11000 रुपये वसूले गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें