फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरेला पेंड्रा मरवाही : लोगों से भरा ऑटो पलटा, एक बैगा महिला की मौके पर ही मौत; दो घायल

Mon, 02 Dec 2024 07:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गौरेला पेंड्रा मरवाही
विज्ञापन
हादसे में घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दशगात्र के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे लोगो से भरा ऑटो पलट जाने से एक बैगा महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। एक बुजुर्ग को भी चोट आई है। 

विज्ञापन


मामला जिला गौरेला थाना का है जहां डाहीबहरा सराइपानी गांव के रहने वाले 3 लोग दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने ऑटो से  मध्यप्रदेश के सीमावर्ती गांव लहसुना जाने को निकले थे। तभी इन लोगो का ऑटो पलट गया।

हादसे में ऑटो में बैठी महिला फुंदरी बाई बैगा की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि अन्य महिला महिला श्याम कली बैगा गंभीर रूप से घायल हो गई। बुजुर्ग फूलचंद बैगा को भी हादसे में चोट आई। 
विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीणों और परिजनों की मदद से सभी को इलाज के लिए निजी वाहन से जिला अस्पताल में लाया गया जहा जांच के बाद डॉक्टरों ने फुंदरी बाई को मृत घोषित कर दिया। घायलों का इलाज किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें