दशगात्र के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे लोगो से भरा ऑटो पलट जाने से एक बैगा महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। एक बुजुर्ग को भी चोट आई है।
मामला जिला गौरेला थाना का है जहां डाहीबहरा सराइपानी गांव के रहने वाले 3 लोग दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने ऑटो से मध्यप्रदेश के सीमावर्ती गांव लहसुना जाने को निकले थे। तभी इन लोगो का ऑटो पलट गया।
हादसे में ऑटो में बैठी महिला फुंदरी बाई बैगा की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि अन्य महिला महिला श्याम कली बैगा गंभीर रूप से घायल हो गई। बुजुर्ग फूलचंद बैगा को भी हादसे में चोट आई।
इसके बाद ग्रामीणों और परिजनों की मदद से सभी को इलाज के लिए निजी वाहन से जिला अस्पताल में लाया गया जहा जांच के बाद डॉक्टरों ने फुंदरी बाई को मृत घोषित कर दिया। घायलों का इलाज किया जा रहा है।