गौरेला पेंड्रा मरवाही में दुष्कर्म के चार मामले दर्ज
- फोटो : अमर उजाला
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में नाबालिग बच्चियों और महिलाओं के साथ शारीरिक शोषण थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घण्टों में जिले में दो नाबालिगों और एक युवती के साथ शारीरिक शोषण के मामले दर्ज हुए हैं। जिसमे से दो नाबालिगों के साथ हुए शारीरिक शोषण के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि युवती के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
पहला मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है जहां पर पीड़िता थाना थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई और बताया कि चार साल पहले जब स्कूल पढ़ने जाती थी तब आरोपी निरंजन लखावत मटियाडांड गांव निवासी शादी करने का प्रलोभन देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में पता चला कि वह शादीशुदा है और इसे धोखा देकर संबंध बनाया है। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर निरंजन लखावत मटियाडांड के रहने वाले के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं दूसरा मामला पेण्ड्रा थानाक्षेत्र का है जहां पर नाबालिग से दैहिक शोषण के मामले में पुलिस के पास आकर अपराध दर्ज कराया है। जिसमे आरोपी युवक तापेश्वर मराबी निवासी गिरारी गांव का रहने वाला पीड़िता से लगातार दैहिक शोषण करता रहा जिसके बाद वो गर्भवती हो गई। जब पीड़िता ने युवक से शादी के लिए कहा तो आरोपी युवक ने युवती से शादी करने इंकार कर दिया। जिसके बाद युवती ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी तापेश्वर मराबी को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं तीसरा मामला पेण्ड्रा थाना क्षेत्र का है जहां पर रहने वाली एक युवती ने अपने साथ काम करने वाले युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है जिसमे पीड़िता ने बतलाया कि पेण्ड्रा के बचरवार गांव में रहने वाला दीपक राठौर जो पेशे से राजमिस्त्री का काम करता था और उसके साथ ही काम करने वाली पीड़िता के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने लगा। फिलहाल पेण्ड्रा पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।