फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरेला पेंड्रा मरवाही: पूर्व सरपंच पर लगा महिला के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 07 Jun 2025 08:46 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही गौरेला के भदौरा गांव के पूर्व सरपंच पर एक आंगनबाड़ी सहायिका के साथ राह चलते छेड़छाड़ और जबरन बाइक में बैठाने की कोशिश का गंभीर आरोप लगा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला पेंड्रा मरवाही गौरेला के भदौरा गांव के पूर्व सरपंच पर एक आंगनबाड़ी सहायिका के साथ राह चलते छेड़छाड़ और जबरन बाइक में बैठाने की कोशिश का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित महिला की शिकायत पर मरवाही पुलिस आरोपी पूर्व सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


आरोप है कि पीड़िता आंगनबाड़ी सहायिका रोज की तरह अपने कार्य से लौट रही थी तभी पूर्व सरपंच हेतराम गोंड ने रास्ते में रोक कर अश्लील हरकतें की और जबरदस्ती बाइक पर बैठाने की कोशिश की। महिला ने किसी तरह खुद को बचाया और थाना मरवाही में लिखित शिकायत दी। जिसमें आरोपी पूर्व सरपंच के द्वारा आए दिन परेशान और फोन पर अश्लील बाते करने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर मरवाही थाना पुलिस ने तत्काल मामले को संज्ञान लेते हुए आरोपी पूर्व सरपंच हेतराम गोंड के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें