फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: उड़नदस्ता दल ने करंगरा बैरियर से 4 लाख 14 हजार रुपये जब्त किया, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 26 Apr 2024 10:05 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बनाए गए उड़नदस्ता दल ने मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाले करंगरा बैरियर 4 लाख 14 हजार रुपये जब्त किया है।
विज्ञापन
उड़नदस्ता दल ने 4 लाख 14 हजार रुपये जब्त किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बनाए गए उड़नदस्ता दल ने मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाले करंगरा बैरियर 4 लाख 14 हजार रुपये जब्त किया है। दो पिकअप वाहन में सवार 4 लोगों से विधिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर 4 लाख 14 हजार रुपए जप्त कर मामले की जांच शुरु कर दी गई है।

 

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण लोकसभा चुनाव के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी लीना कमलेश मंडावी के निर्देशानुसार जिले में संपूर्ण चुनावी गतिविधियों पर विभिन्न निगरानी दलों द्वारा नजर रखी जा रही है। जिले एवं राज्य की सीमा से लगे बैरियर-नाकों पर स्थैतिक निगरानी दल तथा उड़नदस्ता दल तैनात किए गए हैं। 

विज्ञापन

वहीं मध्यप्रदेश को छत्तीसगढ़ जोड़ने वाली अंतरराज्यीय सीमा करंगरा बैरियर पर उड़नदस्ता दल ने जांच के दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन सवार 4 लोगों से जांच के दौरान 4 लाख 14 हजार रुपये जब्त किये हैं। पकड़े गए लोगों ने जांच के दौरान उनसे दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर दो पिकअप वाहन में सवार चार व्यक्तियों से कुल 4 लाख 14 हजार 500 रुपए जप्त कर प्रकरण गौरेला थाना के सुपुर्द किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें