फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरवाही में हत्या के प्रयास से सनसनी: चोरी की नीयत से घर में घुसा युवक, बुजुर्ग महिला का गला दबाकर हुआ फरार

Mon, 22 Jun 2026 06:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही के भर्रीडाड गांव में चोरी की नीयत से घर में घुसे युवक ने बुजुर्ग महिला का गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। शोर सुनकर परिजन जाग गए तो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
हत्या का प्रयास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक ने चोरी की नीयत से घर में घुसकर बुजुर्ग महिला का गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। इस घटना के बाद ग्राम भर्रीडाड में दहशत का माहौल है और पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ग्राम भर्रीडाड के दुर्गा सारथी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बीती रात करीब 3:30 बजे दुर्गा को घर में शोर-शराबा सुनाई दिया। उसने अपनी दादी सुघरी बाई को कमरे में बेहोश पाया। इसी दौरान गांव का आशीष शर्मा उर्फ मोगली घर से भागता दिखा। दुर्गा ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, पर वह अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। परिजनों ने तत्काल सुघरी बाई को उपचार के लिए जिला अस्पताल गौरेला पहुंचाया। सुबह 11 बजे होश में आने पर सुघरी बाई ने घटना बताई। उन्होंने आशीष शर्मा को घर के अंदर देखा था और आवाज लगाने पर उसने गला दबा दिया। परिजनों का आरोप है कि आरोपी चोरी करने की नीयत से घर में घुसा था।

दुर्गा सारथी और उसकी मां चमेली बाई ने भी आरोपी को घर से भागते देखा था। दादी की तबीयत में सुधार होने के बाद परिजनों ने मरवाही थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी आशीष शर्मा उर्फ मोगली के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। अपराध भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 तथा 305(ए) के तहत दर्ज हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन


सुघरी बाई ने बताया कि रात में उनकी नींद खुली थी। उन्होंने घर के अंदर आशीष शर्मा उर्फ मोगली को देखा था। जब उन्होंने आवाज लगाई तो आरोपी उनके पास आ गया। पहचान उजागर होने के डर से उसने गला दबाया। गला दबाने के कारण वह बेहोश हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें