फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरेला पेंड्रा मरवाही: तेज रफ्तार अर्टिका ने ऑटो को मारी टक्कर, 20 फुट गहरे गड्ढे में जा गिरी कार; आठ घायल

Thu, 13 Nov 2025 09:20 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही में एक तेज रफ्तार अर्टिका कार ने सवारियों से भरी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में आठ यात्री घायल हो गए। वहीं कार अनियंत्रित होकर करीब 20 फुट गहरे गड्ढे में जा गिरी।
विज्ञापन
एक्सीडेंट में आठ लोग घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार को पेंड्रा-धनपुर मुख्य मार्ग पर भवतरा तालाब के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेज रफ्तार अर्टिका कार ने सवारियों से भरी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सड़क पर पलट गई और कार अनियंत्रित होकर करीब 20 फुट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में ऑटो में सवार आठ लोग घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ऑटो में सवार यात्री मरवाही थाना क्षेत्र के मालाडाड गांव के निवासी हैं। वे किसी काम से धरहर गांव आए हुए थे। धरहर में कुछ सवारियां मिलने पर ऑटो चालक उन्हें दुबटिया छोड़ने जा रहा था। जैसे ही ऑटो भवतरा तालाब के पास पहुंची, सामने से तेज रफ्तार में आ रही अर्टिका कार ने ऑटो को सीधी टक्कर मार दी।

टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर निजी साधन से जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, टक्कर के बाद अर्टिका कार चालक और उसमें सवार लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार सिलपहरी गांव के एक व्यक्ति की बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि भवतरा तालाब के पास सड़क पर मोड़ होने के कारण इस स्थान पर अक्सर हादसे होते रहते हैं। धनपुर-पेंड्रा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही और तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाओं का खतरा हमेशा बना रहता है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेत लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें