फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरेला पेंड्रा मरवाही: भारी बारिश के कारण पहाड़ से मलबा रेलवे ट्रैक पर गिरा, रेल सेवा प्रभावित

Wed, 23 Jul 2025 10:38 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

बिलासपुर पेंड्रारोड रेल ट्रैक पर भनवारटक टनल के पास कल भारी बारिश होने के चलते पहाड़ से मलबा रेलवे ट्रैक पर गिर गया।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर गिरे मलबे को हटाया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर पेंड्रारोड रेल ट्रैक पर भनवारटक टनल के पास कल भारी बारिश होने के चलते पहाड़ से मलबा रेलवे ट्रैक पर गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेल प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने का काम शुरू किया और कुछ घंटों में मलबा हटाकर रेलवे ट्रैक को सुचारू रूप से आवागमन के लिए खोल दिया। इस दौरान काफी देर तक रेल सेवा प्रभावित रही।

विज्ञापन


दरअसल, पूरा मामला बिलासपुर कटनी रेल मार्ग पर खोडरी और पेंड्रारोड़ रेलवे स्टेशन के बीच पड़ने वाले भनवारटक टनल के पास का है। कल जब इस इलाके में बारिश हो रही थी। तभी ट्रैक के किनारे पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण पहाड़ी से रेलवे ट्रैक पर मलबा आ गिरा। रेलवे ट्रैक पूरी तरह मिट्टी में ढक गया। टनल के पास मौजूद रेलवे के कर्मचारियों ने मामले की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी। जिसके बाद इस ट्रैक पर यातायात को रोकते हुए रेलवे प्रबंधन ने मजदूर और कर्मचारियों को मौके पर भेजा और काफी मशक्कत के बाद रेलवे लाइन को साफ करते हुए मलबा हटाया। जिसके बाद फिर से रेल सेवा शुरू हुई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें