फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में चढ़ा दी कार: गौरेला से एमपी बरात लेकर पहुंचे बराती, आपस में ही गए भिड़, ड्राइवर ने कई को रौंदा

Tue, 10 Jun 2025 09:16 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

छत्तीसगढ़ के गौरेला में एक विवाद में ड्राइवर ने लोगों पर कार चढ़ा दी। गौरेला से मध्यप्रदेश पहुंची बरात में आपस में ही विवाद हो गया। जहां ड्राइवर ने मौके पर घराती और बरातियों को रौंद डाला है। कई लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला के सारबहरा इलाके से मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले में बरात लेकर पहुंचे बरातियों का आपस में विवाद हो गया। जिसके बाद बरात में गए वाहन चालक के द्वारा अपनी कार से मौके पर मौजूद घराती और बरातियों को कार से रौंदते हुए भाग गया। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी जिला अस्पताल जीपीएम में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पूरा वाक्या गौरेला के सारबहरा इलाके का बताया जा रहा है। जहां पर बीते शाम सारबहरा गांव के रहने वाले पनिका समाज के लोग लड़के की शादी के लिए बरात लेकर 25 किलोमीटर दूर मध्यप्रदेश के अनूपूपर जिले के खोडरी गांव पहुंचे थे।

बरात लगभग 11 बजे खोडरी गांव पहुंची थी। जनवासा में नाश्ता पानी चल रहा था। उसी दौरान सारबहरा गांव से किराए से गई एक सफेद रंग की कार के चालक का विवाद खोडरी गांव में घराती लोगों से हो गया। जिसके बाद नाराज कार चालक के द्वारा भीड़ में मौजूद लोगों पर कार को चढ़ा दिया।
विज्ञापन


वहां से कार लेकर भाग खड़ा हुआ। जिसके बाद वहां पर चीख पुकार मच गई। हादसे में काफी लोगों को चोट आई। आनन फानन में घायलों को नजदीकी अस्पतालों में इलाज के लिए लाया गया। जिसमें से 6 लोगो को पेंड्रा के जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया।

घायलों की माने तो हादसा ऐसा हुआ कि उन्हें कुछ सोचने समझने का मौका ही नहीं मिला। जब समझ आया तो वो अस्पताल के बेड में घायल अवस्था मे रहे। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि विवाद किस बात को लेकर किन-किन लोगों में हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें