फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: जिला शिक्षा अधिकारी ने मिडिल और हाई स्कूलों का किया औचक निरीक्षण, मिलीं खामियां

Fri, 19 Jun 2026 06:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में नए शिक्षा सत्र की शुरुआत के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) रजनीश सिंह लगातार विद्यालयों का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन
deo का निरीक्षण मिली स्कूलों में लापरवाही।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में नए शिक्षा सत्र की शुरुआत के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) रजनीश सिंह लगातार विद्यालयों का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने गौरेला विकासखंड के ग्राम सधवानी एवं मरवाही विकासखंड के लरकेनी गांव के मिडिल और हाई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया, जहां पर उन्हें कई खामियां देखने को मिली।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान पाया गया कि विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम थी। वहीं विद्यार्थियों को अब तक पाठ्यपुस्तकों और गणवेश का वितरण भी नहीं किया गया था। इस पर डीईओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित शिक्षकों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में प्रार्थना एवं मंत्रोच्चारण कराया गया तथा शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा की गई। डीईओ रजनीश सिंह ने बताया कि नए शिक्षा सत्र में विद्यार्थियों को समय पर पुस्तकें और गणवेश उपलब्ध कराना प्राथमिकता है, लेकिन संबंधित विद्यालयों में इस दिशा में लापरवाही सामने आई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुस्तक एवं गणवेश वितरण में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। साथ ही सभी विद्यालयों को शासन के निर्देशों के अनुरूप शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। डीईओ ने कहा कि जिले के विद्यालयों का निरीक्षण लगातार जारी रहेगा और विद्यार्थियों के हितों से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें