फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीपीएम: पेड़ पर फंदे से लटकी मिली महिला की लाश, घर से निकलने के बाद नहीं लौटी थी वापस; जांच में जुटी पुलिस

Sat, 29 Aug 2026 01:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

सार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही थाना क्षेत्र के कटरा इलाके में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब धनुहारी टोला में डेंगा नाला के पास एक महिला का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही थाना क्षेत्र के कटरा इलाके में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब धनुहारी टोला में डेंगा नाला के पास एक महिला का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। सुबह-सुबह शव दिखाई देने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही मरवाही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


मृतका की पहचान समरी बाई धनुहार, पति मोहर सिंह के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला शराब का सेवन करती थी। परिजनों के मुताबिक वह शुक्रवार रात अचानक घर से बाहर चली गई थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिवार वालों को चिंता हुई, लेकिन उन्होंने सोचा कि वह आसपास किसी परिचित के यहां गई होगी।

शनिवार सुबह तक महिला के घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान धनुहारी टोला के पास डेंगा नाला क्षेत्र में लोगों की नजर पेड़ से लटके महिला के शव पर पड़ी। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन


महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस उसके घर से निकलने के बाद की गतिविधियों और परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है। परिजनों तथा आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी। फिलहाल मामले को जांच में लेकर पुलिस हर संभावित पहलू से घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है। घटना के बाद गांव में भी चर्चा और चिंता का माहौल बना हुआ है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें