फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार का खेला, वीडियो वायरल होने के बाद ठेकेदार को नोटिस जारी

Mon, 24 Mar 2025 08:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही में एक बार फिर जीपीएम जिले में चल रहे निर्माण कार्य में किस तरह का भ्रष्टाचार का खेला हो रहा है ।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार का खेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला पेंड्रा मरवाही में एक बार फिर जीपीएम जिले में चल रहे निर्माण कार्य में किस तरह का भ्रष्टाचार का खेला हो रहा है सब के सामने आ गया पर इस बार भ्रस्टाचार का आरोप ग्रामीण क्षेत्र में नही बल्कि नगरीय क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य को लेकर शोसल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद निर्माणकार्य कर रहे ठेकेदार को नोटिस जारी की गई है और अगर भविष्य में गुणवत्ता के संबंध में शिकायत मिलती है तो अनुबंध शर्तों के तहत कड़ी कार्यवाही करने की बात कही गई है।

विज्ञापन


दरअसल बीते दिनों नगर पालिका परिषद गौरेला के वार्ड क्रमांक 01 सामतपुर चौक से एलुयमिनियम फैक्ट्री तक सीसी रोड का निर्माण कार्य लागत राशि 6.81 लाख रुपए की लागत से कराया जा रहा था। संदीप राजपूत के द्वारा शासन के इस्टीमेट के अनुरूप घटिया और निम्नस्तर के सामग्री का उपयोग करते हुए निर्माणकार्य कराया जा रहा था। जिसके बाद स्थानीय लोगो ने घटिया निर्माणकार्य किये जाने की जानकारी सम्बन्धित अधिकारियों को दी पर उनके कानो में जु तक नही रेंगी फिर स्थानीय लोगो ने शोसल मीडिया का सहारा लिया और घटिया निर्माणकार्य का वीडियो और फ़ोटो शोसल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसके बाद वीडियो फ़ोटो शोसल मीडिया में वायरल होने के बाद स्थानीय प्रशासन की कार्य प्रणली की हर हो चर्चा होने के बाद स्थानीय प्रशासन के द्वारा मामले में संबंधित ठेकेदार संदीप राजपूत को नोटिस जारी किया गया जिसमें मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) नारायण साहू ने कहा कि गुणवत्ताहीन कार्य की शिकायत मिलने पर ठेकेदार संदीप राजपूत को नोटिस जारी किया गया है।और उन्होंने ने इंजीनियर को मौके पर भेज कर जांच के लिए भी निर्देशित किया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में ठेकेदार द्वारा किए गए कार्य में गुणवत्ता की कमी पाई गई है।वही नोटिस में कड़े शब्दों में लिखा गया है कि अगर भविष्य में ऐसा कृत सामने आया तो अपना अनुबंध भी रद्द कर दिया जाएगा।

विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें