GPM: अपनी ही पार्टी में विरोध का सामना कर रहे कांग्रेस विधायक, आदिवासी समाज की अनदेखी का आरोप
Sat, 20 May 2023 11:36 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही
सार
मरवाही के विधायक डॉ. केके ध्रुव को अगला कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर उनकी ही पार्टी के आदिवासी कांग्रेसी नेता सहित सर्व आदिवासी समाज के जनप्रतिनिधि विरोध करने लगे हैं।
विधानसभा चुनाव को अभी छह महीने शेष हैं चुनाव की तारीख की भी कोई घोषणा नहीं हुई है। मरवाही के विधायक डॉ. केके ध्रुव को अगला कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर उनकी ही पार्टी के आदिवासी कांग्रेसी नेता सहित सर्व आदिवासी समाज के जनप्रतिनिधि विरोध करने लगे हैं। उनको बाहरी आदिवासी व्यक्ति बताते हुए अपनी ओर से दूसरा प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर लामबंद हो गए। जबकि इन सब खींचतान से अलग विधायक केके ध्रुव इलाके में जनसंपर्क में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
आदिवासी सीट मरवाही विधानसभा में चुनाव के पूर्व ही आदिवासी विधायक केके ध्रुव का विरोध आदिवासियों ने ही शुरू कर दिया है। सर्व आदिवासी समाज ने पूर्व विधायक पहलवान सिंह मरावी की अध्यक्षता में मीटिंग करते हुए सभी आदिवासी समाज के प्रमुख विधायक केके ध्रुव के खिलाफ मुखर हो रहे हैं। और आदिवासी समाज की अनदेखी का आरोप लगाते हुए आदिवासी नेताओं का कहना है कि हमें कांग्रेस पार्टी स्थानीय प्रत्याशी दे, वह किसी भी आदिवासी वर्ग का हो सकता है। हमें केके ध्रुव स्वीकार नहीं क्योंकि केके ध्रुव बाहर के हैं, इसलिए वह स्थानीय आदिवासियों के हितों को ध्यान नहीं दे रहे हैं।