फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ये पब्लिक है': तेज रफ्तार माजदा वाहन पलटा, घायलों को छोड़ कोल्डड्रिंक लूटने के लिए लोगों में मच गई होड़

Sat, 05 Apr 2025 10:57 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही में आज एक सड़क दुर्घटना हुई। जहां तेज रफ्तार माजदा वाहन पलट गया। कोल्डड्रिंक से भरी माजदा के दुर्घटना ग्रस्त होकर सड़क पर पलटते ही सड़क पर बिखर गई। जिसको लूटने के लिए लोगों में होड़ मच गई।
विज्ञापन
सड़क पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हर दिन कोई न कोई सड़क हादसा हो रहा है। किसी न किसी की जान जा रही है। तो कभी बड़ा नुकसान हो रहा है। ताजा मामला फिर सामने आया है। जिसमें तेज रफ्तार माजदा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

विज्ञापन


कोल्डड्रिंक से भरी माजदा के दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलटने के चलते उसमें भरी कोल्डड्रिंक सड़क पर बिखर गई। जिसके बाद आस पास के ग्रामीणों और राहगीर काफी मात्रा में कोल्डड्रिंक उठाकर अपने साथ ले गए।

दरअसल, पूरा मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है। जहां पर बिलासपुर से मनेन्द्रगढ़ ले जाया जा रहा था। कोल्डड्रिंक से भरा माजदा वाहन बसन्तपुर भाड़ी बाइपास सड़क पर बारीउमराव गांव के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसी बीच सड़क पर पलट गया।
विज्ञापन


जिसके बाद आसपास के ग्रामीणों व राहगीर काफी मात्रा में कोल्डड्रिंक को अपने साथ उठाकर ले गए। वहीं मिली जानकारी के अनुसार, माजदा वाहन चालक नशे में धुत था और वाहन से नियंत्रण खो बैठा था। जिसके चलते वो वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाया और पूरी माजदा वाहन बीच सड़क पर पलट गई। फिलहाल, माजदा मालिक ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को दे दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें