पेंड्रा में आज एक दुःखद हादसे में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र की मौत हो गई। मृतक छात्र गांव में चल रहे नहर के ढलाई के काम मे मजदूरी कर रहा था और ट्रेक्टर टेंकर में काम करने के दौरान टेंकर पलट गई। जबकि ट्रेक्टर चला रहा शख्श को भी हादसे में चोट आई है। फिलहाल इस गंभीर मामले में पुलिस शख्त और और कड़ी कार्यवाही की बात कह रही है। जबकि संबंधित विभाग मामले में चुप्पी साधे हुए है।
पेंड्रा थाना क्षेत्र के बगड़ी गांव के कनईनार के कनईटोला में इन दिनों नहर जल संसाधन विभाग के द्वारा ढलाई का काम चल रहा है।जिसका काम बिलासपुर के ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है संबंधित ठेकेदार और विभाग के द्वारा नियम कानून ताकपर रखकर नाबालिगों से नहर निर्माणकार्य में मजदूरी का काम कराया जा रहा है।जहां पर आज लापरवाही के चलते दसवी कक्षा में पढ़ने वाले 17 साल के बाल मजदूरी करने वाले छात्र अभय पोटाम की ट्रेक्टर टेंकर में दबकर मौत हो गई। अभय पोटाम और ट्रेक्टर चालक नूतन सिंह टेंकर को ट्रेक्टर में लगाकर निर्माण कार्य साइड में लेजा रहे थे। उसी दौरान ट्रेक्टर अनियत्रित चक्कर सड़क किनारे 10 फुट गड्ढे में जा गिरा जिसके बाद आसपास के लोग और काम कर रहे मजदूर आननफानन में दोनो घायलो को लेकर जिला अस्पताल पहुचे जहा पर अभय को सिर में गभीर चोट आई हुई थी डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया जिसके बाद एम्बुलेंस में अभय के परिजन उसे लेकर बिलासपुर जा रहे थे कि जिला अस्पताल से 12 किलोमीटर दूर पीपरखुटी के पास अभय की मौत हो गई। जबकि नूतन सिंह को भी चोट आई है जिसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
वही जानकारी मिलने पर जब हम मौके पर पहुचे तो पता चला कि नहर निर्माणकार्य में और बजी नाबालिग मजदूरों से ठेकेदार के द्वारा काम करवाया जा रहा है। एक ऐसा ही बाल मजदूर कैमरा देख साफ़ी से मुह छिपाकर भागता नजर आया। जबकि जल संसाधन के अधिकारियों से बात करने पर उनका कहना है दो करोड़ साठ 2.60 लाख रुपए का नहर केनाल का ये पूरा काम है। पर नाबालिग से ठेकेदार के द्वारा काम करवाने के मामले में चुप्पी साधे रहे। जबकि मामले में मृतक के पिता का कहना है कि उनका बच्चा 17 साल का है और 10 कक्षा का पेपर इस साल दिया है। हालांकि मामले में जिला श्रम अधिकारी भूषण सिंह ठाकुर का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है मामले में जांच पड़ताल कार्यवाही करवाकर कार्यवाही की जाएगी। साथ ही निर्माण कार्यों में अगर नाबालिक से कार्य करवाया जा रहा है तो यह काफी गंभीर मामला है। हालांकि मामले में ज़िले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चन्देल ने कहा है मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।