फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीपीएम: अलग-अलग हुई चोरी की वारदातों का खुलासा, छह आरोपियों को किया गिरफ्तार

Wed, 10 Jun 2026 07:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

सार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बीते दिनों अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की वारदातों का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जीपीएम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
चोरी के मामले में खुलासा।।।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बीते दिनों अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की वारदातों का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जीपीएम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, वाहन, मोबाइल फोन तथा चोरी में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद किए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। इन मामलों में अपराध दर्ज कर पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही थी। जांच के दौरान कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों की जानकारी मिलने पर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें चोरी की कई वारदातों का खुलासा हुआ।

विज्ञापन


पुलिस जांच में कुल सात चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है। इनमें कोटमी थाना क्षेत्र की तीन, मरवाही थाना क्षेत्र की दो तथा मध्यप्रदेश के जैतहरी थाना क्षेत्र की एक चोरी की वारदात शामिल है। मामले में पेंड्रा निवासी परमिशन गोस्वामी उर्फ रवि, सूरज गोस्वामी, सुमित गोस्वामी, प्रणय पांडे, विशाल जादव तथा गौरेला के मंगली बाजार निवासी शरद काटेकर को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 40 तोला सोने के आभूषण, एक किलो चांदी, चोरी की रकम से खरीदी गई एक स्कॉर्पियो वाहन, दो मोटरसाइकिल, एप्पल कंपनी के महंगे मोबाइल फोन तथा चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त कटर मशीन और अन्य औजार जब्त किए हैं। एएसपी मिश्रा ने बताया कि आरोपियों ने चोरी से प्राप्त रकम को खर्च कर वाहन और अन्य महंगे सामान खरीदे थे। बरामदगी और पूछताछ के आधार पर पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के खुलासे और बड़ी बरामदगी के बाद जिलेवासियों ने राहत की सांस ली है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें