फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: छात्रावास में बच्चों से कराया जा रहा है काम, बर्तन-कपड़े धोने से लेकर लगा रहे झाड़ू; परिजनों में नाराजगी

Tue, 25 Jul 2023 11:12 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही

सार

पूरा मामला मरवाही ब्लॉक के सेमरदर्री कन्या छात्रवास का है। जहां कुछ छात्राओं को छात्रावास के बाहर पानी लाने को कहा जा रहा है। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है।
विज्ञापन
पानी ले जाते बच्चे - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार अनुसूचित जाति कल्याण विभाग को बच्चों की पढ़ाई और उनके रहने के लिए लाखों रुपए का फंड देती है। बावजूद इसके छात्रावास द्वारा बच्चों से काम कराया जाता है। ऐसा ही एक मामला गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले से सामने आया है। जहां कुछ छात्राओं से काम कराया जा रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पूरा मामला मरवाही ब्लॉक के सेमरदर्री कन्या छात्रवास का है। जहां कुछ छात्राओं को छात्रावास के बाहर पानी लाने को कहा जा रहा है। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। जिसमें देखा जा सकता हैं कि बच्चे कैसे छात्रावास के बाहर से कुछ छात्राएं पानी भरकर ले जा रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद छात्राओं के परिजनों में नाराजगी देखने को मिल रही है। छात्रावास में बच्चों के साथ हो रहे शोषण पर सवाल उठता है कि बच्चें अपनी पढ़ाई करें या छात्रावास का काम। आपको बता दें कि छात्रावास में सफाई, बर्तन साफ करने, कपड़े धोने के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। लेकिन छात्रावास में स्टाफ के नहीं रहने के कारण बच्चों को काम करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें