फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: कार की चाबी नहीं मिली तो पड़ोसी ने पेट्रोल डालकर फूंक दी स्विफ्ट डिजायर, आरोपी पर केस दर्ज

Mon, 09 Nov 2026 12:56 PM IST
गौरेला पेंड्रा मरवाही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के सिवनी गांव में कार की चाबी नहीं देने से नाराज युवक ने कथित तौर पर पेट्रोल डालकर पड़ोसी की स्विफ्ट डिजायर में आग लगा दी। आग से कार पूरी तरह जल गई। 
विज्ञापन
चाबी ना देने पर जलाई कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में कार की चाबी नहीं मिलने पर एक युवक ने गुस्से में पड़ोसी की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। मरवाही थाना क्षेत्र के सिवनी गांव में आरोपी ने पहले कार मालिक को वाहन जलाने की धमकी दी और फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग इतनी तेजी से फैली कि स्विफ्ट डिजायर कार देखते ही देखते जलकर खाक हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


पेंड्रा जाने के लिए मांगी थी कार की चाबी
जानकारी के अनुसार, ग्राम सिवनी निवासी राजीव लोचन गुप्ता (36) की बस स्टैंड पर किराना दुकान है। उनके नाम पर स्विफ्ट डिजायर कार (CG 31 C 5578) पंजीकृत है। कार की बैटरी का चार्ज खत्म हो जाने के कारण उन्होंने वाहन को मुकेश शर्मा के घर के पास खड़ा कर लॉक कर दिया था।

चाबी देने से मना किया तो दी आग लगाने की धमकी
बताया गया कि गांव का ही बेटू उर्फ अभिनव शर्मा राजीव लोचन गुप्ता की दुकान पर पहुंचा। उसने पेंड्रा जाने के लिए कार की चाबी मांगी। राजीव ने चाबी देने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर आरोपी ने कार में आग लगाने की धमकी दी। आरोप है कि कार मालिक के मना करने के बावजूद वह पेट्रोल लेकर पहुंचा और वाहन पर डालकर आग लगा दी।
विज्ञापन


देखते ही देखते जलकर खाक हुई कार
कार में आग लगते ही लपटें तेजी से उठने लगीं। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों सौरभ साहू, दीनदयाल यादव और मिंटू कुशवाहा सहित अन्य लोगों ने भी आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
घटना के बाद राजीव लोचन गुप्ता ने सिवनी चौकी पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बेटू उर्फ अभिनव शर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 324(5) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें