गौरेला–पेंड्रा–मरवाही पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसे में एक अज्ञात अधेड़ की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई।।। घटना उस समय हुई जब स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से निकलकर रेलवे लाइन पार करने का प्रयास किया जा रहा था।
गौरेला–पेंड्रा–मरवाही पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसे में एक अज्ञात अधेड़ की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई।।। घटना उस समय हुई जब स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से निकलकर रेलवे लाइन पार करने का प्रयास किया जा रहा था। जानकारी के अनुसार, अधेड़ व्यक्ति मालगाड़ी के नीचे से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक मालगाड़ी चल पड़ी और वह उसकी चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। जीआरपी पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर अज्ञात अधेड़ की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि रेलवे ट्रैक पार करने के लिए केवल निर्धारित फुटओवर ब्रिज या अधिकृत मार्ग का ही उपयोग करें। खड़ी ट्रेन या मालगाड़ी के नीचे से निकलना जानलेवा साबित हो सकता है।