फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Election 2023: विरोधियों को कांग्रेस ने किया चुप, विधायक डॉ. केके ध्रुव को फिर दिया टिकट

Thu, 19 Oct 2023 11:54 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मरवाही

सार

Chhattisgarh Election 2023 News: मरवाही से वर्तमान विधायक डॉ के के ध्रुव को कांग्रेस ने फिर से अपना उम्मीदवार बनाया है। 2020 के उपचुनाव में के के ध्रुव ने जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
मरवाही विधायक डॉ के के ध्रुव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chhattisgarh Election 2023 News: कांग्रेस ने बीते बुधवार को अपने 53 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी। जिसमें मरवाही से पूर्व विधायक डॉ के के ध्रुव पर फिर से विश्वास जताया है। डॉ के के ध्रुव को टिकट दिया है। 2020 में मरवाही विधायक अजीत जोगी के निधन के बाद खाली हुई सीट के बाद उपचुनाव में कांग्रेस की ओर से के के ध्रुव प्रत्याशी बने थे। इन्होंने 38132 वोट से जीत दर्ज की थी। आम चुनाव में भी कांग्रेस की ओर से उन्हें फिर से प्रत्याशी बनाया गया।

विज्ञापन


डॉक्टर के क्षेत्र से राजनीति में आए डॉक्टर के के ध्रुव एक बार फिर मरवाही से कांग्रेस के प्रत्याशी बनाए गए हैं। मरवाही में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने डॉक्टर के के ध्रुव को अपना प्रत्याशी बनाया था। जिसके बाद उन्होंने भारी मतों से जीत दर्ज की थी। अब आम चुनाव में डॉक्टर के के ध्रुव एक बार फिर कांग्रेस प्रत्याशी बनाए गए हैं।

कांग्रेस की सूची आने के बाद से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है और पटाखे जलाकर मिठाइयां बांटकर कार्यकर्ता खुशी का जश्न मना रहे हैं। हालांकि, टिकट वितरण के पूर्व कई वरिष्ठ कांग्रेसियों ने के के ध्रुव को टिकट देने की स्थिति में कांग्रेस से इस्तीफा देने तक की बात की थी। लेकिन कांग्रेस ने उन सभी धमकियों को दरकिनार करते हुए डॉक्टर के के ध्रुव पर ही विश्वास जताया है।
विज्ञापन


विधायक का कहना है कि हम अपनी नीतियों और कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए कामों को लेकर जनता के बीच जाएंगे और हमें उम्मीद है कि जनता एक बार फिर हमें भारी मतों से जीत दिलाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें