फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरेला पेंड्रा मरवाही: युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, मचा हड़कंप; परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 28 Nov 2025 08:58 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के गौरेला थाना क्षेत्र के खोडरी गांव में गुरुवार देर शाम एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान रियाज खान के रूप में हुई है।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि रियाज बुधवार शाम से ही लापता था, जिसके बाद उसके पिता रमजान खान ने गौरेला थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे थे। ग्रामीणों को जंगल किनारे पेड़ से लटके शव को देखा और तत्काल परिजनों व पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही खोडरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। 

परिजनों के अनुसार, मृतक रियाज की पत्नी के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था और हाल ही में गुजारा भत्ता को लेकर अदालत में पेशी भी हुई थी, जिसके बाद से वह मानसिक रूप से तनावग्रस्त था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें