फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: रेलवे स्टेशन के पास पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवती का शव, मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

Sun, 12 Apr 2026 11:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 के समीप एक पेड़ पर अज्ञात युवती का शव फांसी के फंदे में लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।।।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय कुछ लोगों की नजर पेड़ पर लटके शव पर पड़ी, जिसके बाद हड़कंप मच गया। जिसके बाद पेंड्रारोड़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 4 के पास घटना स्थल होने के कारण लोगो ने मामले की जानकारी जीआरपी की टीम को दी जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल गौरेला सिटी थाना क्षेत्र में आता है, जिसके चलते मामले की सूचना संबंधित गौरेला थाना पुलिस को दी गई।

जिसके बाद गौरेला सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है और उसकी उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा घटनास्थल के आसपास साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को मृतका के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि उसकी पहचान कर मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें