गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के भाजपा संगठन ने आज नगरी निकाय चुनाव के लिए जिले की तीनों नगरी निकाय में पार्षद प्रत्याशियों की सूची सहित नगर पंचायत मरवाही के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी का नाम जारी कर दिया है। मरवाही से अनीता गुप्ता को भाजपा ने नगर पंचायत मरवाही का प्रत्याशी बनाया है तो वहीं नगर पालिका परिषद गौरेला, पेंड्रा, के अध्यक्ष प्रत्याशियों की सूची भाजपा प्रदेश कार्यालय से जल्द जारी होने की बात कही गई है। भाजपा ने तीनों नगरी निकायों गौरेला पेंड्रा मरवाही से 15- 15 भाजपा से पार्षद का टिकट दिया है। भाजपा ने ज्यादातर पूर्व में विजई रहे प्रत्यक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं को ही अपना प्रत्याशी बनाया है।