फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: 12 घण्टे के अंदर तीन अलग-अलग जगहों पर भालू ने किया हमला, तीन महिलाएं घायल, अस्पताल में भर्ती

Fri, 11 Apr 2025 01:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही में मरवाही वन मंडल में 12 घण्टे में तीन अलग अलग मामलों में तीन महिलाओं के ऊपर भालुओ के हमला करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
तीन महिलाओं पर भालू ने किया हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला पेंड्रा मरवाही में मरवाही वन मंडल में 12 घण्टे में तीन अलग अलग मामलों में तीन महिलाओं के ऊपर भालुओ के हमला करने का मामला सामने आया है। जिसमे दो महिलाओं का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही में जारी है तो एक को जिला अस्पताल में इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


मरवाही वन मंडल के जंगलों में लगातार आग लगने की घटना के बाद वन्यजीव जंगल से बाहर निकलकर खाने पीने की तलाश में रिहायशी इलाके का रुख कर रहा है ऐसे में अब भालुओ का हमला भी इंसानों पर हो रहा है। बात करे मरवाही वन मंडल के मरवाही वन परिक्षेत्र की जहा पर बीते 12 घंटो में 2 अलग अलग मामलों में 3 महिलाओं पर भालुओ का हमला हुआ है जिसमे सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही में भर्ती कराया गया जहां पर दो महिलाओ का इलाज जारी है जबकि एक महिला को भालू के हमले से काफी गंभीर चोट आई है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पहला मामला कल शाम का था जब करगीकला की रहने वाली सुमित्रा दास जब घर के आँगन में थी उसी दौरान एक भालू ने उस पर हमला कर दिया परिजनों ने तत्काल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही लाए जहा पर उसका इलाज जारी है। जबकि गुल्लीडांड गांव की रहने वाली प्रमिला यादव और दिसोदिया पूरी पर आज सुबह भालू ने हमला कर दिया जिसमें दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए परिजनों ने मरवाही सामुदायिक स्वास्थ्य के केंद्र में भर्ती कराया है। जिसमे प्रमिला बाई को चेहरे में काफी गंभीर चोट होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है जबकि दिसोदिया बाई को पैर में चोट आई है और वो खतरे से बाहर है जिनका इलाज मरवाही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें